सभी उद्यमी भाइयों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 10 अप्रैल 2025 को लघु उद्योग भारती मोदीनगर इकाई द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूशंस, सीकरी कलां, रेपिडेक्स पिलर संख्या 1045 के सामने, यूनिकॉन लखनऊ में आयोजित होगा। कार्यशाला का विषय है "MSME में पर्यावरणीय, सामाजिक और प्रशासनिक शासन (Environmental Social Governance – ESG) के प्रति जागरूकता और सशक्तिकरण", जो MSME क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित होगा, जिसके उपरांत नाश्ते की व्यवस्था भी की गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उद्योग केंद्र गाजियाबाद के उपायुक्त श्री श्रीनाथ पासवान जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण कार्यशाला को सफल बनाएं।
सतेंद्र कुमार गौतम, लघु उद्योग भारती, मोदीनगर इकाई।

