आज पिलखनी औद्योगिक क्षेत्र में श्री प्रवेश जी व श्री नवनीत विज जी के प्रतिष्ठान पर आने वाले 15 अगस्त के कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा हुई । बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम पानी की टंकी के सामने झंडारोहण स्थल पर किया जायेगा जिसका कार्य भी तुरंत ही शुरू करवा दिया गया है । बैठक में मंडल अध्यक्ष अनुपम गुप्ता जी जिला अध्यक्ष वरुण अग्रवाल जी महामन्त्री शौय जैन जी कार्यक्रम संयोजक ई. अजय शर्मा जी , प्रवेश जी नवनीत जी , राजीव अग्रवाल जी , सचिन चुघ जी , प्रमोद गर्ग जी , गणपत राय जी , संजय यादव जी आदि उपस्थित रहे ।

