सादर वंदे, आपको यह सूचित करते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि 18 अगस्त (सोमवार) को सांय 5 बजे एम.आई.ए. स्थित लघु उद्योग भारती पार्क (ESIC मेडिकल कॉलेज के पास) में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आप सभी से विनम्र निवेदन है कि समय निकालकर इस कार्यक्रम में सम्मिलित हों, पौधारोपण करें तथा अपने पार्क में हो रहे कार्यों का अवलोकन करें। आगामी विकास चरणों में वृक्षारोपण को और अधिक सघन बनाने तथा पार्क को अनुपम स्वरूप प्रदान करने के लिए कार्य निरंतर प्रगति पर रहेंगे। आपके हरित सहयोग की प्रतीक्षा में — लघु उद्योग भारती (अलवर)।

