प्रदूषण नियंत्रण संबंधी समस्याओं पर उद्यमियों के साथ जोधपुर में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

Event Date: 17/06/2025
Jodhpur,
RAJASTHAN

उद्योगों की प्रदूषण नियंत्रण संबंधी समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक

जोधपुर, 17 जून 2025 – लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रांत द्वारा जोधपुर भवन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य उद्योगों को पर्यावरणीय अनुमति एवं प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी समस्याओं पर समाधान प्रदान करना था। बैठक में अखिल भारतीय अध्यक्ष श्री घनश्याम ओझा एवं राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

यह बैठक जोधपुर प्रदूषण निवारण ट्रस्ट, जोधपुर प्रदूषण नियंत्रण एवं अनुसंधान फाउंडेशन, तथा राजस्थान स्टैनलैस स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों और उद्यमियों की सहभागिता में संपन्न हुई। इसमें राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के जयपुर से आए अतिरिक्त मुख्य पर्यावरण अभियंता श्री अमित शर्मा, जोधपुर क्षेत्रीय अधिकारी श्रीमती कामिनी सोनगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में यह मुद्दा उठाया गया कि जोधपुर के कई उद्योगों के विद्युत कनेक्शन प्रदूषण नियंत्रण अनुमति के अभाव में काट दिए गए हैं। अध्यक्ष श्री ओझा ने सुझाव दिया कि विद्युत कटौती से पहले उद्यमी को कम से कम दो नोटिस दिए जाएं – पहले क्लोजर, फिर शास्ति – और उसके बाद भी यदि अनुपालन न हो तो कनेक्शन काटा जाए। साथ ही, जिन उद्योगों की CTE (Consent to Establish) एवं CTO (Consent to Operate) प्रक्रियाएं लंबित हैं, उन्हें शीघ्रता से स्वीकृत किया जाए और पर्यावरणीय प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया जाए।

प्रदेश अध्यक्ष श्री शांतिलाल बालड ने उद्यमियों की समस्याओं को रखते हुए सुझाव दिया कि खतरनाक अपशिष्ट उत्पन्न करने वाले उद्योगों के लिए CTE/CTO और Hazardous Authorization के लिए अलग-अलग आवेदन एवं शुल्क की अनिवार्यता समाप्त कर एकीकृत प्रक्रिया अपनाई जाए। इसके अलावा, मशीनरी में आंतरिक परिवर्तन के लिए हर बार पुनः CTE/CTO लेने की बाध्यता को समाप्त कर केवल सूचना के आधार पर कोरिजेंडम जारी करने की प्रक्रिया अपनाई जाए।

प्रमुख अधिकारी श्री अमित शर्मा ने आश्वासन दिया कि सभी बिंदुओं पर उच्च स्तर पर चर्चा कर समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा। उद्यमियों द्वारा अपने सुझावों और समस्याओं का एक प्रतिवेदन अधिकारियों को सौंपा गया।

इस अवसर पर जोधपुर प्रांत अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा ने सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जोधपुर प्रांत उपाध्यक्ष श्री दीपक माथुर, प्रांत संयुक्त महासचिव श्री सुरेश कुमार विश्नोई, महानगर सचिव श्री राकेश चौरड़िया, राजस्थान स्टैनलैस स्टील री-रोलर्स एसोसिएशन अध्यक्ष श्री प्रकाश जीरावला, जोधपुर प्रदूषण नियंत्रण एवं अनुसंधान फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक श्री जसराज बोथरा, वरिष्ठ उद्यमी श्री विष्णु मित्तल, श्री भंवरलाल चौपड़ा, श्री गजेन्द्रमल सिंघवी, श्री देवेन्द्र डागा सहित कई गणमान्य उद्यमीगण उपस्थित रहे।

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please