लघु उद्योग भारती की महिला इकाई, इंदौर द्वारा पर्यावरण संरक्षण और Plastic Free India के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित साड़ी वॉकाथॉन में कम्यूनिटी पार्टनर के रूप में सक्रिय सहभागिता की गई। यह कार्यक्रम इंदौर नगर निगम के सहयोग से Single Use Plastic के विरुद्ध जनजागरूकता बढ़ाने तथा Plastic Free India के संकल्प को मजबूत करने के लिए आयोजित किया गया था। साथ ही इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में विशेष रूप से रखा गया, जिससे महिलाओं की सामाजिक भागीदारी और नेतृत्व को भी प्रोत्साहन मिला।
इस साड़ी वॉकाथॉन में महिला इकाई की 15 से अधिक महिला उद्यमी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने साड़ी पहनकर इस जागरूकता यात्रा में हिस्सा लेते हुए पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश आमजन तक पहुँचाया। इस अवसर पर महिलाओं ने यह भी संदेश दिया कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महिला उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम के दौरान Pushyamitra Bhargav ने लघु उद्योग भारती महिला इकाई की सक्रिय सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि उद्योग जगत की महिलाओं का इस प्रकार सामाजिक और पर्यावरणीय अभियानों में आगे आना अत्यंत प्रेरणादायक है। इस अवसर पर इकाई की सचिव श्रीमती प्राची अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी श्रीमती प्रीति गिलानी को उनके योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में योगदान देने वाली सभी सहभागी सदस्याओं का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया गया।
अध्यक्ष: वर्षा जैन
सचिव: प्राची अग्रवाल

