आज दिनांक १३/०८/२४ को बड़ौत नगर के उधमियों की एक मीटिंग श्री मुकेश जैन "जिलाध्यक्ष लघु उद्योग प्रकोष्ठ बीजेपी " के प्रतिष्ठान पर हुई, जिसमे उद्योगों को बिजली की अघोषित कटौती के संदर्भ मे चर्चा हुई, एवम अपनी निम्नलिखित मांगो को शासन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया ।
१. इंडस्ट्रियल एरिया मे सरकार द्वारा २४ घंटे लाइट देने का निर्देश दिया हुआ है , किंतु लचर वितरण व्यवस्था के कारण १२ से १४ घंटे की लाइट भी व्यापारियों को नहीं मिल पा रही है ।
2. विद्युत वितरण में जो भी खामियां है , लाइन जर्जर है , या ट्रांसफार्मर पर लोड ज्यादा है , इसको ठीक करने की जिम्मेदारी विभाग की है , जिसका निर्वहन विभाग द्वारा नही किया जाता , एवम अधिकारी इस और से उदासीन है ।
३. विद्युत विभाग एवम व्यापारियों के बीच एक व्हाट्सएप ग्रुप बना हुआ है , उसमे व्यापारियों के बार बार कंप्लेन करने के पश्चात भी कोई जवाब नही मिलता ज्यादा कहने पर कहा जाता है की लिखित में कंप्लेन बिजलीघर मे पहुचाई जाए , यह सरासर अधिकारियों की उदासीनता एवम उधामियो को परेशान करने का एक तरीका है।
4. कई बार उद्यमी अपनी मांगों को अलग अलग अधिकारियों के समक्ष उठा चुके है , किंतु उद्योग के लिए २४ घंटे लाइट उपलब्ध होने के बावजूद आज तक वितरण व्यवस्था ठीक नही हो पाई है ।
निर्बाध विद्युत आपूर्ति उद्यमी का अधिकार है , उद्योग देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने एवम रोजगार प्रदान करने का सबसे बड़ा कारक है । किंतु इस उदासीनता से जिले का व्यापारी हताश एवम निराश है ।
आपसे निवेदन है की जिस प्रकार आप देश को उन्नति के पथ पर ले जाने के लिए संकल्पित है , उस संकल्प को पूरा करने के लिए उद्यमी अपना सहयोग करने के लिए तत्पर है । किंतु आपसे अपेक्षा है की आप अपने तंत्र को निर्देशित करे को वो उस कार्य को पूर्णतया लगन एवम निष्ठा से करे , जिसके लिए वो नियुक्त किए गए है ।
धन्यवाद
साभार
समस्त उधमी
Laghu udhyog bharti
बड़ौत ( जिला बागपत)

