लघु उद्योग भारती छत्तीसगढ़ की प्रवासी टीम – प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश सिंघानिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री पुरुषोत्तम पटेल, उपाध्यक्ष श्री किशोर पटेल, कोषाध्यक्ष श्री दीपक उपाध्याय तथा कार्यकारिणी सदस्य श्री मोहन भाई पटेल – का बिलासपुर प्रवास सम्पन्न हुआ। इस दौरान आरएसएस कार्यालय में उप प्रांत प्रचारक श्री नारायण नामदेव जी के सानिध्य में बिलासपुर इकाई के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार एवं स्थानीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बिलासपुर इकाई का गठन इसी माह पूर्ण किया जाएगा। इस बैठक में श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल, श्री जितेन्द्र गांधी, श्री जितेन्द्र कमाविसदार, श्री उमंग दुआ, श्री मुकेश लालचंदानी, श्री प्रमोद अग्रवाल, श्री गौतम अग्रवाल, श्री विकास भानुशाली, श्री हनुमान अग्रवाल तथा श्री निखिल जिवनानी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। बैठक में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के AGM श्री G.P. पांडे ने बैंकिंग से संबंधित उपयोगी जानकारी साझा की, वहीं सोलर नेट मीटरिंग से जुड़ी समस्याओं पर श्री मनीष केडिया ने विषय को विस्तार से प्रस्तुत किया।

