लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई ने बिजली समस्या को लेकर BKESEL अधिकारियों से की मुलाकात
लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के सदस्यों ने बीछवाल औद्योगिक क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चल रही बिजली समस्या को लेकर BKESEL के CEO श्री जयंती जी, गौरव जी शर्मा और AEN अशित शाह से मुलाकात की। इस दौरान इकाई के प्रतिनिधियों ने बिजली आपूर्ति में हो रही परेशानियों और उसके कारण उद्योगों पर पड़ रहे प्रभाव को विस्तार से रखा।
CEO साहब ने उद्योगपतियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि बिजली से संबंधित कोई भी शिकायत अधिकतम 45 मिनट के भीतर हल कर दी जाएगी। यह उद्योग क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी।
इस बैठक में इकाई अध्यक्ष हर्ष कंसल, संरक्षक उमा शंकर जी माथुर, अमित डुमरा, गौरव माथुर, और पवन चांडक उपस्थित रहे। लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई ने BKESEL अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन का स्वागत किया और शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई।

