लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई को प्रदेशाध्यक्ष श्री योगेन्द्र जी का सान्निध्य प्राप्त
आज लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई को प्रदेशाध्यक्ष श्री योगेन्द्र जी भाई साहब का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में इकाई के कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रदेशाध्यक्ष जी से विस्तृत चर्चा की, जिसमें स्थानीय उद्योगों की प्रमुख समस्याएं साझा की गईं। विशेष रूप से बर रीको इंडस्ट्रियल एरिया को पाली कार्यालय से हटाकर ब्यावर रीको कार्यालय के अधीन लाने का निवेदन प्रस्तुत किया गया।
प्रदेशाध्यक्ष महोदय ने सदस्यता पखवाड़ा के अंतर्गत ब्यावर इकाई को 51 नए सदस्यों का लक्ष्य प्रदान किया, जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। बैठक के दौरान प्रदेशाध्यक्ष जी को इकाई की सभी वाटिकाओं की प्रगति की भी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर प्रांत उपाध्यक्ष श्री अजय खंडेलवाल, प्रांत सहसचिव श्री विजय मेहता, शाखा पालक श्री प्रकाश भाई साहब, इकाई अध्यक्ष श्री सचिन नाहर, उपाध्यक्ष श्री जय आनंदानी, कोषाध्यक्ष श्री अनिकेत अंबुरे, कार्यकारिणी सदस्य श्री योगेश शर्मा, श्रीकांत बिहानी एवं श्री हेमंत रांका उपस्थित रहे।
गगन भारद्वाज
सचिव, लघु उद्योग भारती ब्यावर इकाई

