ब्यावर में लघु उद्योग भारती की 6 हरित वाटिकाओं का लोकार्पण – बनेगी ऑक्सीजन बैंक
ब्यावर, 15 अगस्त 2025।
लघु उद्योग भारती ब्यावर शाखा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्योग और पर्यावरण के समन्वय का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 6 हरित वाटिकाओं का लोकार्पण किया। यह वाटिकाएँ रीको द्वारा उपलब्ध कराए गए भूखण्डों पर विकसित की गई हैं और आने वाले समय में ऑक्सीजन बैंक के रूप में कार्य करेंगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा एवं प्रांतीय अध्यक्ष महेश हुरकट ने किया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रवि जाजू, एस.पी. झंवर, विमल धमानी सहित अजमेर–किशनगढ़ इकाई के अनेक पदाधिकारी एवं उद्यमी उपस्थित रहे।
विशेषताएँ:
वाटिका संख्या 1 एवं 5 – मियावाकी पद्धति से 1100 पौधों का सघन वन।
वाटिका संख्या 3 – फलदार पौधे व पंचवटी (बरगद, आंवला, अशोक, पीपल, बेलपत्र)।
वाटिका संख्या 4 – हाईटेंशन लाइन के नीचे निम्न ऊँचाई वाले पौधे।
वाटिका संख्या 6 – छायादार वृक्षों व सुंदर लॉन।
सभी वाटिकाओं में बूंद-बूंद सिंचाई की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर वाटिकाओं की विकास यात्रा पर चलचित्र प्रस्तुत किया गया तथा उद्योग और पर्यावरण विषय पर परिचर्चा भी आयोजित हुई। वक्ताओं ने कहा कि “हरियाली लाभ का प्रतीक है और प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण उद्योगों के अस्तित्व के लिए अनिवार्य है।”
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री ओझा ने अपने उद्बोधन में बताया कि लघु उद्योग भारती आज देशभर में 1050 इकाइयों और 60,000 से अधिक सदस्यों के साथ विश्व का सबसे बड़ा गैर-सरकारी औद्योगिक संगठन है। उन्होंने घोषणा की कि आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में ब्यावर इकाई की इन वाटिकाओं का वीडियो प्रस्तुत कर अन्य इकाइयों को प्रेरित किया जाएगा।
इस दौरान 17 महिला व 58 पुरुष नए सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। शाखा सचिव गगन भारद्वाज ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “अब आवश्यकता है कि हम धन संग्रह के साथ-साथ वन संग्रह को भी जोड़ें।”
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और स्नेहभोज के साथ हुआ।
प्रेषक:
सीए. शशांक बंसल
(मीडिया प्रभारी)
लघु उद्योग भारती, शाखा – ब्यावर
???? cashashankbeawar@gmail.com
???? +91 92690 62348 | +91 94624 64301

