भारत की अर्थव्यवस्था में MSME उद्यमियों की भूमिका पर काशी प्रांत में बैठक का आयोजन
काशी प्रांत में भारत की अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में MSME उद्यमियों की भूमिका पर एक विचारशील बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक का नेतृत्व श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई प्रमुख उद्यमियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम में MSME, वाराणसी के सहायक निदेशकगण – श्री राजेश चौधरी, श्री वी. के. राणा तथा श्री रितेश बरनवाल ने भी विशेष रूप से सहभागिता की और अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं, तकनीकी सहयोग, और वित्तीय सहायता जैसे विषयों पर विस्तृत जानकारी दी।
बैठक में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि MSME क्षेत्र न केवल भारत की GDP में महत्वपूर्ण योगदान देता है, बल्कि बड़े पैमाने पर रोज़गार सृजन, नवाचार और स्थानीय संसाधनों के उपयोग में भी अहम भूमिका निभाता है। उपस्थित उद्यमियों ने भी अपने अनुभव साझा किए और सुझाव दिए कि किस प्रकार नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाकर उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा सकता है।
यह बैठक न केवल जानकारी और मार्गदर्शन का माध्यम बनी, बल्कि MSME क्षेत्र के विकास के लिए एक सशक्त संवाद का मंच भी सिद्ध हुई।

