भिवाड़ी। आज 14 अगस्त को लघु उद्योग भारती द्वारा भिवाड़ी में IIF के अनावरण (कर्टन रेजर) का कार्यक्रम किया गया।
अनावरण (कर्टन रेजर) करने के लिए मंच पर प्रकाश चंद जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री लघु उद्योग भारती, कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री उद्योग व वाणिज्य, खेल, युवा मामले, स्किल, सैनिक कल्याण विभाग, महंत बाबा बालकनाथ विधायक तिजारा, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार गर्ग, जयपुर अंचल अध्यक्ष महेन्द्र मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक रामप्रकाश गर्ग आदि मंच पर थे।
उल्लेखनीय हैं कि 19, 20, 21 सितम्बर को एक बहुत बड़ा औद्योगिक मेला इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर IIF भिवाड़ी में लघु उद्योग भारती आयोजित करने जा रही हैं। उसी क्रम में यह क्रम में यह कार्यक्रम था। कार्यक्रम में जयपुर अंचल महामंत्री श्रीमती सुनीता शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राजेश गुप्ता, प्रदेश संयुक्त सचिव संदीप गुप्ता, IIF के संयोजक लक्ष्मी नारायण गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

