दिनांक 14 फरवरी को भिवानी में लघु उद्योग भारती की नवगठित नई इकाई का भव्य गठन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री घनश्याम सराफ जी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष श्री शुभ आदेश मित्तल जी रहे।
इस अवसर पर हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री शैलेंद्र अरोड़ा जी तथा HSIIDC के स्टेट ऑफिसर श्री संजय मित्तल जी का सान्निध्य भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम में 100 से अधिक उद्यमी बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं सफल बना।
भिवानी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान श्री धर्मपाल नेहरा जी ने लघु उद्योग भारती की नीतियों से प्रभावित होकर अपनी एसोसिएशन का लघु उद्योग भारती में विलय करने की घोषणा की। साथ ही उन्होंने नवगठित स्थानीय इकाई को ₹1,00,000 (एक लाख रुपए) के आर्थिक सहयोग की घोषणा भी की।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने भिवानी की नई इकाई के अध्यक्ष श्री रामन जैन जी एवं अन्य पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा की।
यह आयोजन भिवानी में संगठन के विस्तार एवं सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध हुआ।

