कल दिनांक 20 सितंबर को भीलवाड़ा महिला इकाई की बैठक 32 हीरा पन्ना मार्केट में आयोजित की गई। बैठक में 21 सितंबर को होने वाले उद्यमी सम्मेलन की जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। महिला इकाई को दी गई सभी जिम्मेदारियों का निरीक्षण किया गया और यह सुनिश्चित किया गया कि सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहे हैं। बैठक में यह भी चर्चा हुई कि सम्मेलन की व्यवस्थाओं को कैसे बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है और आगे क्या सुधार किए जा सकते हैं।
इस बैठक में प्रांत कार्यकारी सदस्य श्रीमती विमला मुणोत, श्रीमती चंदा मुंदड़ा, इकाई अध्यक्ष श्रीमती पल्लवी लढा, इकाई सचिव श्रीमती नीता बंसल, कोषाध्यक्ष श्रीमती शशि काबरा, कार्यकारिणी सदस्य स्नेह लता मेलाना, मनकंवर काबरा, रेखा ईनानी, श्रीमती मधु अग्रवाल, सुमित्रा हुरकट, श्रीमती आशा सोमानी समेत कई अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।

