दिनांक 25 जून 2025 को लघु उद्योग भारती, मंडला इकाई की मासिक बैठक सफलता पूर्वक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता श्री अनिल वीरानी (अध्यक्ष) द्वारा की गई। बैठक में संगठन की आगामी वार्षिक कार्ययोजना, सदस्यता विस्तार, वृक्षारोपण, रक्तदान शिविर, सामाजिक गतिविधियों तथा उद्योगों से संबंधित सरकारी योजनाओं एवं नीतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। श्री शैलेश खंडेलवाल (कोषाध्यक्ष) द्वारा कोष संकलन के लिए सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिससे संगठन की वित्तीय गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। बैठक के समापन पर महासचिव श्री नीतेश ‘हनी’ अग्रवाल ने कल्याण मंत्र के साथ सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
बैठक को विशेष रूप से श्री पंकज पाण्डेय (विभाग प्रचारक) का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिन्होंने उद्योगों से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अपने विचार साझा किए।
इस अवसर पर विनीत जैन, सुरेंद्र पमनानी, कन्हैया नंदा, अनुपम अग्रवाल, अंकित अग्रवाल एवं संघ के विभाग संपर्क प्रमुख श्री रीतेश जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लघु उद्योग भारती मंडला इकाई सभी सदस्यों का उनके बहुमूल्य समय और सक्रिय भागीदारी के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करती है।
“समर्पित उद्योग, समृद्ध राष्ट्र” के संकल्प के साथ संगठन निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।

