आज दिनांक 28/8/2025 को LUB शाखा मकराना द्वारा मकराना के उद्यमी बंधुओं के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें माननीय सहायक आयुक्त, वाणिज्य एवं उद्योग विभाग जयपुर, श्री पंकज राव, महाप्रबंधक जिला वाणिज्य एवं उद्योग केंद्र, नागौर डीडवाना श्री बजरंग सांगवा, जिला उद्योग अधिकारी डीडवाना कुचामन श्री हरेन्द्र बेनीवाल एवं रीको अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उद्यमियों ने मकराना व्यापार के विकास में आने वाली सरकारी सहायता, योजनाओं, नए रीको औद्योगिक क्षेत्र और विशेष पारिस्थितिक समस्याओं पर विस्तारपूर्वक विचार रखे। सहायक आयुक्त जयपुर श्री पंकज राव ने सभी समस्याओं को सरकार तक पहुँचाने और समाधान की दिशा में प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने राइजिंग राजस्थान योजना के अंतर्गत किए गए विभिन्न MOU की जानकारी दी और उद्यमियों को इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। जिला उद्योग अधिकारी श्री हरेन्द्र बेनीवाल ने MSME के लिए उपलब्ध सभी सरकारी सुविधाओं और योजनाओं का विवरण दिया और उद्यमियों से आग्रह किया कि वे अपने उद्योगों को MSME में रजिस्टर कराकर योजनाओं का लाभ उठाएँ। बैठक में श्री नीतेश जैन (अध्यक्ष LUB मकराना), श्री रामनिवास पारीक, श्री भगुराम आँवला, श्री नदीम और श्री संदीप गोधा ने भी उद्यमियों को सम्बोधित किया। LUB शाखा सचिव मिथिलेश मारू ने सभा का संचालन करते हुए विभागीय अधिकारियों को LUB की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और मकराना उद्योग के लिए विशेष पारिस्थितिक दृष्टि से सहायक योजनाएं बनाने का आग्रह किया।

