लघु उद्योग भारती उज्जैन एवं बुरहानपुर ने मुख्यमंत्री और श्रम मंत्री से की टेक्सटाइल समस्याओं पर चर्चा
मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री मोहन जी यादव एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद जी पटेल से मध्य प्रदेश लघु उद्योग भारती की एक प्रतिनिधिमंडल ने उज्जैन और बुरहानपुर के टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु मुलाकात की। इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री अरुण जी सोनी, मालवा प्रांत के निवृत्त सचिव श्री राजेश गर्ग, आगर रोड इकाई उज्जैन के अध्यक्ष श्री अखिलेश नागर, मक्सी रोड इकाई के सचिव श्री दिलीप रोहरा सहित बुरहानपुर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि श्री रवि पोद्दार, श्री धनेंद्र पुरोहित, श्री प्रशांत भंडारी, श्री सुरेश लखोटिया, श्री प्रदीप मित्तल, श्री मुनीर अंसारी एवं अन्य उद्यमी बंधु उपस्थित थे। बैठक में टेक्सटाइल उद्योग के सामने आने वाली विभिन्न चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई और उनसे निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों एवं सरकारी सहयोग की मांग की गई। मुख्यमंत्री एवं श्रम मंत्री ने उद्यमियों की समस्याओं को समझते हुए उनका समाधान निकालने का आश्वासन दिया। यह पहल क्षेत्रीय उद्योगों के विकास और सशक्तिकरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

