महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड इकाई की मासिक बैठक संपन्न
उज्जैन, 2 अगस्त 2025 – महाकालेश्वर औद्योगिक क्षेत्र मक्सी रोड इकाई की मासिक बैठक आज शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नवनियुक्त अध्यक्ष श्री सुनील पीठवे ने की। इस अवसर पर कार्यकारिणी परिचय के साथ-साथ “लीन कार्यक्रम” की योजना और भिड़े भवन के संधारण एवं पुनः किराए पर दिए जाने संबंधी महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में वरिष्ठ सदस्य श्री नेमीचंद जैन, श्री राजेश महेश्वरी, श्री अजय जैन, श्री योगेन्द्र पाटिल, श्री गिरीश जायसवाल, श्री दिलीप रोहरा, श्री महेश लड्डा, श्री संजय ज्ञानी, श्री चंदू गुप्ता, श्री अंकित गादिया, श्री निमेश वाधवानी एवं श्री अनिमेष नागर सहित कई उद्यमी सदस्य उपस्थित रहे। बैठक सकारात्मक चर्चा और भावी कार्ययोजनाओं के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

