राजस्थान के महामहिम राज्यपाल श्री हरिभाऊ वागड़े जी के भीलवाड़ा आगमन के अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधि मंडल ने महामहिम को लघु उद्योग भारती की गतिविधियों तथा भीलवाड़ा के औद्योगिक परिदृश्य की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संयुक्त सचिव श्री राजकुमार मेलाना, चित्तौड़ प्रांत उपाध्यक्ष श्री रविंद्र जाजू, संयुक्त महासचिव श्री अजय मूंदड़ा, कार्यकारिणी सदस्य श्री विमल मुनोत, इकाई अध्यक्ष श्री शंभूप्रसाद काबरा, महासचिव श्री कमलेश मुणोत, ग्रोथ सेंटर इकाई सचिव श्री ओमप्रकाश जागेटिया एवं महिला इकाई सचिव श्रीमती नीता बंसल उपस्थित थे। इस भेंट में श्री रविंद्र जाजू ने महामहिम को लघु उद्योग भारती द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों तथा भीलवाड़ा के प्रमुख उद्योगों की जानकारी विस्तार से दी, जिसे महामहिम ने अत्यंत गंभीरता एवं रुचि से सुना।

