महिला इकाई जयपुर सेंट्रल की मासिक बैठक इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रतिमा नैथानी जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अंजू सिंह जी मुख्य अतिथि रहीं। यह बैठक इकाई की सदस्य श्रीमती पूनम जैन के प्रतिष्ठान आर्च पॉइंट वैलनेस, मानसरोवर में आयोजित हुई। बैठक के दौरान श्रीमती पूनम जैन ने उनके द्वारा दी जा रही हीलिंग थेरेपी और एकासा वैलनेस रिपोर्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जो शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का विश्लेषण करती है। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट इमोशनल वैलनेस का स्तर भी बताती है, जिससे व्यक्ति अपने जीवन में सही दिशा चुन सकता है।
आर्च पॉइंट वैलनेस सेंटर पर एस्ट्रोलॉजी, न्यूमेरोलॉजी, फिजियोथेरेपी, न्यूट्रिशन कंसल्टेंसी, टैरो कार्ड रीडिंग, चाइल्ड डेवलपमेंट कंसल्टेंसी और मेडिटेशन जैसी कई सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। इस सत्र में लगभग 50 लोगों ने भाग लिया। उपस्थित सदस्यों को विशेष डिस्काउंट कूपन प्रदान किए गए, जिनका वे भविष्य में उपयोग कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में सेंटर की ओर से अल्पाहार की व्यवस्था की गई थी और सभी उपस्थित सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ एक-एक पौधा भेंट स्वरूप दिया गया।
महिला इकाई जयपुर सेंट्रल ने इस सफल आयोजन के लिए आर्च पॉइंट वैलनेस की डायरेक्टर श्रीमती पूनम जैन का आभार व्यक्त किया।

