आज स्वयं सिद्धा कौशल विकास केंद्र की बैठक में महिला स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिसके तहत आगामी रामनवमी के पावन अवसर पर एक महिला उद्यमी को उनके “स्वयं के टेस्टी फूड स्टार्टअप” की शुरुआत करवाई जाएगी। यह स्टार्टअप स्वयं सिद्धा एग्ज़िबिशन से हुई बचत राशि से शुरू किया जा रहा है, जिससे महिलाओं के सामूहिक परिश्रम से कमाई गई राशि अब एक नई महिला की आत्मनिर्भरता का आधार बनेगी। बैठक में कौशल विकास समिति अध्यक्ष शशि मित्तल, प्रदेश मंत्री श्वेता जैन, अध्यक्ष चांदनी पोद्दार, रेनू लालपुरिया, सरिता भूटानी, शशि झंवर, रितु गोयल, शीलू जैन, कोमल खंडेलवाल और शुभा गुप्ता ने सहभागिता निभाई। शशि मित्तल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य, ने बताया कि आप सभी इस शॉप पर जल्द ही स्वादिष्ट चाट पार्टी का आनंद ले पाएंगे।

