वाणिज्य भवन में माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी, राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद जी, मार्बल उद्योग के प्रमुख उद्यमी श्री अशोक पाटनी जी और देश के अन्य अग्रणी मार्बल हितधारकों के साथ बैठक में भाग लेने का अवसर मिला।
इस बैठक में लघु उद्योग भारती दिल्ली मार्बल यूनिट के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान दिल्ली कार्यकारिणी सदस्य श्री प्रवीण गोयल जी ने भी हिस्सा लिया और देश के उभरते मार्बल उद्योग के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने मार्बल आयात-निर्यात में देशहित और उद्योग हित को प्राथमिकता देते हुए उचित नीति निर्धारण की आवश्यकता पर जोर दिया।
लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी के रूप में श्री प्रवीण गोयल जी की सिफारिशों को सराहा गया, और भारत एवं ओमान के बीच द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक संशोधन की सिफारिश की गई।

