आज जयपुर में मार्बल रॉयल्टी को कम करने के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी के साथ लघु उद्योग भारती व राजस्थान प्रदेश के मार्बल प्रतिनिधि मंडल की बहुत अच्छी भेंट हुई, आज की मीटिंग में राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति माहेश्वरी जी और कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह राठौड़ जी, लघु राष्ट्रीय सचिव श्री नरेश पारीक जी, लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नटवर अजमेरा जी,श्री तेज सिंह जी राठौड़ , श्री सत्य प्रकाश जी काबरा, श्री बीरम देव सिंह कृष्णावत जी, श्री मधु सूदन व्यास जी, श्री महेंद्र सिंह जी सिसोदिया,श्री मदन चौधरी जी, श्री गौरव सिंहजी , श्री अभिषेक जी, श्री पंकज गंगावत जी व राजसमंद, उदयपुर,चित्तौड़ गढ़, डूंगरपुर- बांसवाडा सहित अन्य स्थानों के उद्यमी बंधु उपस्थित रहे , माननीय मुख्यमंत्री जी ने मार्बल की रॉयल्टी को 80 रू से घटाकर 40 रुपए करने का व मार्बल खंडे पर एक कमिटी बनाकर 45 दिन में रॉयल्टी के विषय का समाधान करने का आश्वासन दिया, इस विषय में शीघ्र ही नोटिफिकेशन जारी कर बहुत जल्द ही निर्णय लिया जाएगा , आज की मीटिंग बहुत ही महत्वपूर्ण व सराहनीय रही, माननीय मुख्यमंत्री जी व प्रमुख ख़ान सचिव श्री टी रविकांत जी व अन्य अधिकारी जनों का बहुत बहुत आभार एवं धन्यवाद

