मेरठ के नवागंतुक जिलाधिकारी से लघु उद्योग भारती प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य भेंट
लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर का एक प्रतिनिधि मंडल संभाग अध्यक्ष श्री राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में मेरठ के नवागंतुक जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार सिंह से उनके कार्यालय में भेंट करने पहुंचा। इस अवसर पर जिलाधिकारी महोदय का पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधा भेंट करके आत्मीय स्वागत किया गया।
भेंटवार्ता के दौरान लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर के अध्यक्ष श्री पंकज कुमार जैन ने संस्था का परिचय देते हुए बताया कि लघु उद्योग भारती देश की सबसे बड़ी सूक्ष्म एवं लघु उद्योग संगठन है, जो सदैव उद्योग हित एवं राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के आत्मनिर्भर भारत और औद्योगिक सशक्तिकरण के संकल्प को साकार करने के लिए सतत प्रयासरत है।
इस चर्चा के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने मेरठ के उद्यमियों द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों की जानकारी प्राप्त की और औद्योगिक विकास को गति देने हेतु आवश्यक उपायों पर सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने उद्यमियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन देते हुए औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर संवाद बनाए रखने की बात कही।
इस महत्वपूर्ण बैठक में लघु उद्योग भारती मेरठ महानगर के महामंत्री श्री अर्पित जैन, तथा सौरभ सिंघल, विमल अग्रवाल, मुकेश कुमार, मुकेश जैन एडवोकेट सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

