मेरठ में उद्योग समस्याओं के समाधान हेतु लघु उद्योग भारती और मंडलायुक्त की चर्चा
आज लघु उद्योग भारती के संभाग अध्यक्ष आदरणीय श्री पवन सिंहल जी और संभाग महामंत्री श्री अनुपम गोयल जी के नेतृत्व में लघु उद्योग भारती के एक प्रतिनिधि मंडल ने मेरठ मंडलायुक्त श्री हृषिकेश भास्कर यशोद जी से उनके कार्यालय में परिचयात्मक बैठक की। मंडलायुक्त जी ने सभी उपस्थित सदस्यों का सौजन्यपूर्वक परिचय लिया और उद्योग से संबंधित किसी भी समस्या के लिए निःसंकोच संपर्क करने की सहमति व्यक्त की। इस अवसर पर, अनुपम जी द्वारा प्रस्तावित सुझाव—कि मंडलीय उद्योग बंधु कार्यक्रम बारी-बारी से सभी जिलों में आयोजित किए जाएँ—पर भी मंडलायुक्त जी ने सहमति व्यक्त की।
बैठक में संभाग सचिव श्री पंकज गोयल जी, संभाग कार्यकारिणी सदस्य श्री अमित अग्रवाल जी, मेरठ मंडल महासचिव श्री पंकज जैन जी, जिलाध्यक्ष बुलंदशहर श्री हरेंद्र गुप्ता जी, पिलखुवा इकाई अध्यक्ष श्री हरीश जी, मेरठ जिलाध्यक्ष श्री अर्पित जैन जी, मेरठ महानगर अध्यक्ष श्री सतीश गर्ग जी, मेरठ महामंत्री श्री राजीव जी, मोदीनगर सिखेड़ा रोड इकाई अध्यक्ष श्री हरिकिशन अग्रवाल जी, मोदीनगर इकाई अध्यक्ष श्री सतेंद्र गौतम जी और मोदीनगर महामंत्री श्री प्रवीण डबास जी उपस्थित रहे।

