मोदीनगर में जीएसटी कार्यालय पुनः स्थापित होने पर अधिकारियों का सम्मान एवं उद्यमियों की समस्याओं पर संवाद
दिनांक 10 मार्च 2026 को राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट में लघु उद्योग भारती, मोदीनगर द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मोदीनगर में जीएसटी कार्यालय के पुनः स्थापित होने पर जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर श्री अनिल सिंह एवं असिस्टेंट कमिश्नर सुश्री ईशा गौतम का सम्मान किया गया।
बैठक के दौरान उपस्थित उद्यमियों एवं व्यापारियों ने जीएसटी से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर अधिकारियों के साथ खुलकर संवाद किया। डिप्टी कमिश्नर श्री अनिल सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु विभाग की ओर से हर संभव सहयोग एवं मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्री अमरीश गोयल जी, संभाग सदस्य श्री अमित अग्रवाल जी, जिला अध्यक्ष श्री दीपक गुप्ता जी, मोदीनगर इकाई अध्यक्ष श्री सतेंद्र गौतम जी, दुहाई इकाई अध्यक्ष श्री सुनील त्यागी जी, सिखेड़ा रोड इकाई अध्यक्ष श्री हरिकिशन अग्रवाल जी सहित लघु उद्योग भारती के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
यह बैठक उद्यमियों और जीएसटी विभाग के बीच समन्वय को मजबूत करने तथा व्यापारिक समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सकारात्मक पहल साबित हुई।

