लघु उद्योग भारती द्वारा जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, रतलाम के महाप्रबंधक श्री अमरसिंह मोरे जी के विदाई समारोह एवं नवीन पदस्थ महाप्रबंधक श्री अतुल वाजपेई जी के स्वागत समारोह का आयोजन सादगी एवं गरिमा के साथ किया गया। इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के पदाधिकारियों एवं शहर के प्रमुख उद्योगपतियों की उपस्थिति रही।
अपने स्वागत उद्बोधन में श्री अतुल वाजपेई ने सभी उद्यमियों को आश्वस्त किया कि वे रतलाम के औद्योगिक विकास हेतु सदैव तत्पर रहेंगे और उद्योगों से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेंगे। उन्होंने कहा कि विभाग और उद्योगों के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर औद्योगिक प्रगति को गति दी जाएगी।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उद्योगपति अनिल सारड़ा, रोहित मालपानी, संदीप सकलेचा, धर्मेंद्र मारु, रूपमन्यु मल्होत्रा, महेंद्र (रिंकू) कृष्णानी, मोहित पगारिया, पूनमचंद चावड़ा, कुलदीप त्रिवेदी सहित कई उद्यमीगण उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम समर्पण और सहयोग की भावना का प्रतीक रहा, जिसमें लघु उद्योग भारती ने एक बार फिर उद्योग जगत और प्रशासन के बीच सकारात्मक सेतु की भूमिका निभाई।

