रांची में प्रांतीय आमसभा सह उद्यमी सम्मेलन सम्पन्न, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ रहे मुख्य अतिथि
आज रांची के टाटीसिलवे स्थित गवर्नमेंट टूल रूम में लघु उद्योग भारती की प्रांतीय आम सभा सह उद्यमी सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री प्रकाश चंद्र गुप्ता, पूर्वोत्तर क्षेत्र प्रभारी श्री ओमप्रकाश मित्तल, झारखंड प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री इंदर जी अग्रवाल, तथा श्री सरोज कांत झा की विशेष उपस्थिति रही।
यह आयोजन दो सत्रों में सम्पन्न हुआ। पहले सत्र में उद्यमिता विकास, नीतिगत सुझावों एवं संगठन की गतिविधियों पर व्यापक चर्चा की गई, जबकि द्वितीय सत्र में झारखंड राज्य एवं विभिन्न जिलों की नई समितियों की घोषणा की गई।
इस सम्मेलन में झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने राज्य के औद्योगिक विकास एवं उद्यमियों के नेटवर्क को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का कार्य किया।

