राजसमंद में आयोजित राइजिंग राजस्थान समिट का आयोजन मारुतिनंदन ग्रांड में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान सरकार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री प्रेम चंद जी बैरवा उपस्थित रहे। इसके साथ ही कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ़ ऑनर, राजसमंद प्रभारी श्री सीताराम जी भले, कुंभलगढ़ विधायक श्री सुरेंद्र सिंह जी राठौड़, राजसमंद विधायक श्रीमती दीप्ति जी माहेश्वरी, जिलाधीश बालमुकुंद जी असावा, GMDIC श्री भानु प्रताप जी राणावत और GM RIICO श्री राधाकृष्ण जी गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई।
निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस समिट में 106 इकाइयों ने कुल 5538 करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर किए, जिसमें अकेले हिंदुस्तान जिंक ने 3000 करोड़ रुपये का निवेश अनुबंध किया। लघु उद्योग भारती के सदस्यों ने भी 153 करोड़ रुपये के एमओयू सरकार के साथ किए, जिनमें प्रमुख योगदानकर्ता थे – प्रयत्न रिसॉर्ट्स (58 करोड़), नर्मदा कैलसिनाइज़र (25 करोड़), नवकर ग्रेनाइट्स (10 करोड़), खाँडल मार्बल (13 करोड़), कर्णावत इंटरनेशनल और अन्य 14 उद्यमी जिन्होंने 1 करोड़ से 7 करोड़ के बीच निवेश अनुबंध किए।
लघु उद्योग भारती ने इस समिट में मंच साझा कर अपने सदस्यों और उद्यमियों के लिए विशेष अवसरों का निर्माण किया। यह आयोजन राजस्थान में निवेश की नई संभावनाओं को साकार करने और स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहित करने में मील का पत्थर साबित हुआ।

