राजसमंद में लघु उद्योग भारती द्वारा कैबिनेट मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का स्वागत
राजस्थान सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री, खेल एवं युवा मंत्री) के राजसमंद आगमन पर लघु उद्योग भारती द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर संगठन की ओर से मंत्री महोदय को राजसमंद के औद्योगिक एवं समग्र विकास से संबंधित विषय पत्र सौंपा गया। प्रस्तुत पत्र में विशेष रूप से मार्बल एवं ग्रेनाइट उद्योग पर लगने वाले वस्तु एवं सेवा कर (GST) में कमी की मांग प्रमुखता से रखी गई।
लघु उद्योग भारती ने मंत्री महोदय से आग्रह किया कि राजसमंद के पारंपरिक उद्योगों को संरक्षण एवं प्रोत्साहन मिल सके, इसके लिए राज्य एवं केंद्र स्तर पर आवश्यक पहल की जाए।

