दिनांक 24 मई 2025 को लघु उद्योग भारती जोधपुर प्रान्त के अध्यक्ष श्री महावीर चौपड़ा, प्रान्त महासचिव श्री विनय बम्ब एवं प्रान्त संयुक्त महासचिव श्री सुरेशकुमार विश्नोई द्वारा पाली और सिरोही जिलों का प्रवास किया गया। इस प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत सिरोही जिले की रेवदर इकाई की नवीन कार्यकारिणी (2025–2027) की औपचारिक घोषणा की गई। इस नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद का दायित्व श्री मगनलाल जी को सौंपा गया है, जबकि उपाध्यक्ष के रूप में श्री कीतिमान जी और श्री मानाराम जी को नियुक्त किया गया। सचिव पद का दायित्व श्री विक्रम भाई जी को मिला है, सहसचिव श्री भोलाराम जी बनाए गए हैं तथा कोषाध्यक्ष का उत्तरदायित्व श्री गुलाब भाई माली को सौंपा गया है। संगठन की ओर से नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। विश्वास व्यक्त किया गया कि नई टीम के नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रियता, समर्पण और मजबूती के साथ कार्य करेगा, जिससे स्थानीय उद्यमियों को सशक्त बनाने की दिशा में नए आयाम स्थापित होंगे।

