आज 9 अगस्त को लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई कोटा की मासिक बैठक पुरुषार्थ भवन पर रखी गई
बैठक में स्वयं सिद्ध एग्जीबिशन के बारे में चर्चा की गई। जनवरी 2025 में 11 एवं 12 जनवरी को स्वयंसेवा एग्जिबिशन लगाने का निर्णय लिया गया।
आज बड़ी ही खुशी की बात रही कि हमारे साथ प्रदेश महामंत्री श्रीमती सुनीता जी शर्मा भी उपस्थित थी, उन्होंने स्वयंसिद्धा एग्जीबिशन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी ,साथ ही सदस्य संख्या किस तरह से बढ़ाई जाए एवं आने वाले समय में हम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किस तरह आगे बड़े और क्या-क्या कार्य कर सकते हैं महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की।
आने वाले महीने में पिकनिक एवं सितंबर में विश्वकर्मा जयंती उत्सव को मनाने के बारे में चर्चा की गई।
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से महिलाओं को घर बैठे किस तरह से रोजगार मिला इसके लिए एक महिला को प्रोफेशनल स्टीम प्रेस देकर उसका रोजगार खुलवाने के लिए सहमति दी गई

