उद्यमिता जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
लघु उद्योग भारतीय महिला इकाई धामनोद द्वारा आगामी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में उद्यमिता जागरूकता प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई l
धामनोद के दिल्ली पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल (DPIS) में यह आयोजन 10वीं, 11वीं व 12वीं के छात्राओं के लिए किया गया l कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती प्रदेश महिला प्रभारी श्रीमती सीमा मिश्रा जी ने छात्रों का उद्यमिता पर एक सेशन लिया जिसमें 60 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा उद्यमिता क्या होता है, इसकी जानकारी प्राप्त की गई तत्पश्चात प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ और कार्यक्रम का समापन किया गया l साथ ही यहां 9वीं और 10वीं के छात्राओं ने कई प्रकार के खाने के व्यंजनों का स्टाल लगाकर उद्यमिता का प्रदर्शन किया, जिसमें भेल, दही पूरी, दही बड़ा, चिप्स चाट, पॉपकॉर्न, कोल्ड-ड्रिंक, मैगी आदि के स्टॉल लगाकर उद्यमिता का प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम संस्था निदेशक श्री विजय पारीक जी एवं समन्वयक श्री सौरभ उपाध्याय जी की उपस्तिथि में हुआ । कार्यक्रम का संचालन धामनोद महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती नीतू मेहरुनकर द्वारा किया गया।

