लघु उद्योग भारती अजमेर महिला द्वारा "स्वयंसिद्धा" प्रदर्शनी के पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन

Event Date: 13/07/2024
Ajmer,
RAJASTHAN

*स्वयंसिद्धा प्रदर्शनी का पोस्टर विमोचन*

अजमेर, 13 जुलाई: लघु उद्योग भारती द्वारा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित "स्वयंसिद्धा" प्रदर्शनी के पोस्टर विमोचन समारोह का आयोजन आज सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयपुर प्रान्त महामंत्री सुनीता शर्माजी ने पोस्टर विमोचन कर अपनी शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के अन्य सदस्यों में दशरथ सिंह तंवर जी, प्रवीण गुप्ता  जी, अजीत अग्रवाल जी, अशोक शर्मा जी, कुणाल जैन जी, राजेश बंसल जी, कविता बंसल जी, शिल्पी जैन जी, आकांक्षा जैन  जी, अंकिता कुमावत
जी और दिव्या सोमानी जी उपस्थित थे। सभी ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

लघु उद्योग भारती की महिला शाखा की अध्यक्ष दिव्या सोमानी जी ने प्रदर्शनी में भाग लेने वाले संभावित प्रदर्शकों पर विश्वास जताते हुए कहा कि इस प्रकार के मंच उनके विपणन और बिक्री को बढ़ावा देने में सहायक होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रदर्शनी महिला उद्यमियों को एक नया आयाम प्रदान करेगी और उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम उठाने में मदद करेगी।

*"स्वयंसिद्धा" प्रदर्शनी का आयोजन 1 सितंबर से 7 सितंबर तक अजमेर के अर्बन हाट में किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और कॉलेज छात्रों व आम जनता के लिए प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।*

समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन करने की बात कही।
 

SUBSCRIBE NEWSLETTER

Stay Updated with
Latest News

Joined 50,000+ subscribers. No spam, unsubscribe anytime.
Subscribe to our newsletter and never miss breaking stories, trending topics, and exclusive insights.

Email Address


LUB is India's largest MSME welfare organisation with a grassroot level presence and engagement from all members from Kashmir to Andaman and Nicobar Islands and from Assam to Gujarat. Join us to explore the most expansive industry network in India.
Subscribe to our newsletter
The latest news, articles, and resources, sent to your inbox weekly.
© 2026
Laghu Udyog Bharati. All rights reserved.

Website by Creativity Please