लघु उद्योग भारती अलवर तथा लघु उद्योग भारती महिला इकाई के द्वारा लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पावन पर्व पर पारिवारिक स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया।
इस पारिवारिक समारोह में लघु उद्योग भारती सदस्यों के बच्चों द्वारा श्री राम दरबार की झांकी की विशेष और सुंदर प्रस्तुति दी गई।
कार्यक्रम में 150 की संख्या में सदस्यों ने उपस्थिति दी तथा उसमें रखे हुए विभिन्न खेल और मनोरंजन क्रियाओं में भाग लेकर इस समारोह को सफल बनाया।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि, बानसूर से विधायक आदरणीय श्री देवी सिंह शेखावत जी उपस्थित रहे। माननीय श्री नरेन्द्र जी, अलवर विभाग प्रचारक ने भी अपने उद्बोधन में 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा महातोस्व को अपने स्तर पर धूमधाम से मनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के संयोजक श्रीमती रुचि सोढ़ी, विषु महावर, लता महावर, कविता कच्छावा, पारुल अग्रवाल, शिप्रा वर्मा, श्री राहुल गुप्ता और श्री विवेक गुप्ता जी ने कुशलता व सफलतापूर्वक कार्यक्रम का संचालन किया।

सधन्यवाद
शिवानी यादव
अध्यक्ष
लघु उद्योग भारती अलवर महिला इकाई