माननीय भूपेंद्र जी यादव, केंद्रीय वन, पर्यावरण एवम जलवायु परिवर्तन मंत्री, का कल मोदी सरकार द्वारा पेश किये गए बजट 2024–25 के लिए , लघु उद्योग भारती, अलवर, खैरथल, भिवाड़ी, बहरोड़, एवम अलवर जिले की industry associations के पदाधिकारियों ने लघु उद्योग भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश जी गुप्ता भाईसाहब के नेतृत्व में मिलकर, दिल्ली में बधाई दी।
सभी ने कहा बजट से अलवर के सर्वांगीण विकास को गति मिलेगी और देश की श्रमशक्ति तथा इंडस्ट्रीज दोनों ही को आगे बढ़ने के असीमित अवसर मिलेंगे।
मुद्रा लोन योजना की लिमिट 10 लाख से 20 लाख करने से माइक्रो लेवल के MSME मे जबरदस्त ग्रोथ एवम ऊर्जा का संसार होगा I
इस अवसर पर Lub अलवर के अध्यक्ष देवेंद्र जी अग्रवाल, Lub खैरथल के सचिव देवेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष नीलम गुप्ता, मुंडावर के प्रधान महेश जी अग्रवाल, अंजली यादव, ओमप्रकाश जी यादव, Lub बहरोड़ के सरंक्षक के.के. यादव जी, BMA भिवाड़ी, टपूकड़ा , खुशखेड़ा,बहरोड़, नीमराना, शाहजापुर, सोतानाला आदि आद्योगिक संघों के पदाधिकारियों उपस्थित रहे I

