प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अभियान "एक पेड़ मां के नाम" और राजस्थान सरकार के "हरियालो राजस्थान" के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण के तहत, रीको औद्योगिक क्षेत्र, एमआईए में लघु उद्योग भारती, अलवर द्वारा भूखंड संख्या एफ 636 के सामने वाले पार्क को गोद लिया गया है।
आने वाले कुछ समय में वहां पर "वृक्षारोपण" किया जाएगा। आप सभी के सहयोग से इसे विकसित करने का हमारा प्रयास रहेगा।
हमारा उद्देश्य है कि एमआईए को सुंदर, स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखें और मिलकर इस लक्ष्य को प्राप्त करें। विशेष सहयोग के लिए रीको आरएम श्री परेश सक्सेना जी का आभार।
रिको एआरएम श्री प्रदीप मीना जी की उपस्थिति में पत्र प्राप्त करते हुए श्री संदीप गुप्ता जी, श्री देवेंद्र अग्रवाल जी, एवम शशांक झालानी।

