25 अप्रैल 2024 को लघु उद्योग भारती के 30वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर होटल मिराज इन, एम.आई.ए पर प्रातः 11.00 बजे लघु उद्योग भारती, अलवर व लघु उद्योग भारती महिला इकाई अलवर के द्वारा संयुक्त कार्यक्रम रखा गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र व जयपुर प्रान्त के वरिष्ठ प्रचारक श्रीमान मुरली मनोहर जी,श्री विशाल जी व श्री नरेन्द्र जी, अलवर विभाग प्रचारक का सानिध्य भी प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ भारती व आराध्य श्री विश्वकर्मा भगवान जी के समक्ष दीप प्रज्वलन करके हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री शशांक झलानी, महासचिव लघु उद्योग भारती द्वारा किया गया। स्वागत भाषण लघु उद्योग भारती मुख्य इकाई के अध्यक्ष श्री देवेंद्र अग्रवाल जी ने दिया जिसके बाद मुख्य अतिथि श्री विशाल जी व आदरणीय श्री मुरली मनोहर जी द्वारा सभी उपस्थित सदस्यों को राष्ट्र निर्माण में योगदान के लिए प्रेरित किया। श्री राजेश गुप्ता जी – उपाध्यक्ष राजस्थान प्रान्त तथा श्रीमती शिवानी यादव जी – अध्यक्ष महिला इकाई, अलवर ने भी लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में नवीन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अलका सिंह- महासचिव, महिला इकाई ने दिया। कार्यक्रम में संदीप गुप्ता, घनश्याम खंडेलवाल, विकास गुप्ता, अंकित अग्रवाल, आशीष खंडेलवाल, नीरज शर्मा, गोविंद गर्ग, सत्यनारायण सोनी, बलबीर सिंह, लक्ष्मी नारायण, समीर अग्रवाल, हरीश जसोरिया, मनीष पोपली, मुकेश खंडेलवाल, कविता सैनी, रुचि सोड़ी, वंदना भाटिया, आशा उपाध्याय, रश्मि शर्मा, निधि जेन, लता महावर, प्रिया खंडेलवाल, आदि मौजूद रहे।

