लघु उद्योग भारती अवध प्रांत के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, संयोजक एवं कोषाध्यक्ष सहित महिला इकाई की अध्यक्ष, महामंत्री / संयोजक तथा अन्य विशिष्ट पदाधिकारियों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 22 मई को लखनऊ में शासन विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लंच के पश्चात लखनऊ इकाई द्वारा स्थापना दिवस समारोह का आयोजन भी निर्धारित है। इस गरिमामयी अवसर पर अवध प्रांत की ओर से सभी जिलों के पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। महिला इकाई की अध्यक्ष एवं महामंत्री / संयोजक सहित अन्य विशिष्ट पदाधिकारियों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
आप सभी से निवेदन है कि अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर इस आयोजन की शोभा बढ़ाएँ। कार्यक्रम का समापन सायं 4:00 बजे तक होगा।
आदर सहित,
रीता मित्तल
प्रांत अध्यक्ष
राम प्रकाश गुप्ता
प्रांत महासचिव
लघु उद्योग भारती – अवध

