<p style="margin-left:0px;">लघु उद्योग भारती अवध प्रांत का उद्यमी सम्मेलन आयोजन बड़े ही हर्षौल्लास के साथ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में खाद्य एवं रसद आपूर्ति मंत्री श्री @SatishSharmaBBK जी मुख्य अतिथि के रूप में उद्यमी जन को संबोधित किया। अति विशिष्ट अतिथि मां. प्रांत संघचालक श्री कृष्ण मोहन जी ने उद्यमी जन का मार्ग दर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तरप्रदेश महामंत्री श्री भरत थराद जी ने की, एमएलसी श्री पवन सिंह चौहान जी विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे।</p><p style="margin-left:0px;">कार्यक्रम में अवध प्रांत अध्यक्ष श्रीमती रीता मित्तल जी, प्रांत महामंत्री श्री राम प्रकाश गुप्ता जी, प्रांत कोषाध्यक्ष श्री सुधीर गर्ग जी, प्रान्त मीडिया प्रभारी श्री मनोज कुमार गुप्ता जी एवम अवध प्रांत के मंडल अध्यक्ष समेत सभी जिलों के अध्यक्ष एवम महामंत्री आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अवध प्रांत के नव वर्ष के कैलेंडर का भी विमोचन हुआ।</p>

