लघु उद्योग भारती अवध प्रांत की एमएसएमई फ़ैसिलिटेशन काउंसिल मीटिंग: बिलंबित भुगतान के समाधान की दिशा में सार्थक कदम
लघु उद्योग भारती अवध प्रांत की अध्यक्ष श्रीमती रीता मित्तल ने "एमएसएमई फेसिलिटेशन काउंसिल, लखनऊ मंडल" की बैठक में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस बैठक की अध्यक्षता लखनऊ मंडल के अपर आयुक्त प्रशासन श्री राधे श्याम ने की, जबकि संयुक्त आयुक्त उद्योग और सदस्य सचिव श्रीमती कंचन सुबोध, लघु उद्योग भारती अवध प्रांत अध्यक्ष रीता मित्तल, और आईआईए के सदस्य संजय कौल ने भी अपनी विशेष भागीदारी सुनिश्चित की।
बैठक में सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के बिलंबित भुगतानों के समाधान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:
- 05 मामलों का निपटारा आर्बिट्रेशन के माध्यम से किया गया।
- 24 मामलों को कंसीलियेशन (समझौता) के माध्यम से सुलझाया गया।
- 02 मामलों में सुलह-समझौते से ₹6,13,047/- का भुगतान कराया गया।
- 09 नए संदर्भ पंजीकृत किए गए, जिन पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
यह बैठक इस बात को पुनः साबित करती है कि लघु उद्योग भारती अवध प्रांत सूक्ष्म और लघु उद्यमों के हितों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और उनकी वित्तीय सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करती है।

