आज लघु उद्योग भारती आगर इकाई द्वारा स्थापना दिवस का आयोजन बालिका छात्रावास में बड़े उत्साह और सेवा भावना के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में माननीय जिलाधीश महोदय श्री राघवेंद्र सिंह जी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत माननीय नंदा भलावे कुशरे जी तथा लघु उद्योग भारती प्रदेश सचिव एवं महाकाली वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष श्री राजेश अरोड़ा जी के सानिध्य में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्वप्रथम अतिथिगणों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसके पश्चात इकाई सदस्यों ने पुष्पमाला पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती आगर इकाई के लगभग 30 सदस्य उपस्थित रहे, साथ ही बालिका छात्रावास की छात्राएँ एवं शिक्षकगण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। इस सेवा कार्य के अंतर्गत लघु उद्योग भारती एवं महाकाली वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त सहयोग से छात्रावास को 60-60 लीटर क्षमता के दो वाटर कूलर प्रदान किए गए, जिनका विधिवत शुभारंभ माननीय जिलाधीश महोदय के करकमलों द्वारा किया गया।
इस आयोजन ने न केवल स्थापना दिवस को सेवा दिवस के रूप में सार्थक किया, बल्कि सामाजिक सरोकार के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को भी मजबूत किया।
ललित कोठारी
अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती आगर
जयप्रकाश महेश्वरी
सचिव, लघु उद्योग भारती आगर

