आज दिनांक 15 सितंबर को लघु उद्योग भारती आगर एवं हस्तशिल्प सेवा केंद्र इंदौर वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय अनुसंधान एवं विकास योजना अंतर्गत सेमिनार कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें 50 से अधिक महिलाएं उपस्थित थी कार्यक्रम में विशेषज्ञाे द्वारा हस्तशिल्प संबंधित विषयों पर प्रकाश डाला गया जिसमें शगुन पोरवाल द्वारा जोग्राफी इंटेलिजेंस एव राहुल गोस्वामी जी द्वारा जीएसटी , सुनील जी मिश्रा द्वारा जेम पोर्टल, राजेश जी अरोड़ा द्वारा ई-कॉमर्स एवं उद्योग का संचालन कैसे करें उद्योग कैसे स्थापित करें विषय पर प्रकाश डाला गया कार्यक्रम के अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्रीमती हर सिमरन कौर ने की

