लघु उद्योग भारती की 32वीं स्थापना दिवस के अवसर पर आसींद इकाई ने पर्यावरण संरक्षण और जीवदया के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक विशेष पहल की। इकाई द्वारा कम से कम 50 परिंडे (पक्षियों के लिए जलपात्र) बांधने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इस पुनीत कार्य की शुरुआत नाकोड़ा ग्राइंडिंग मिल्स, आसींद से की गई, जहां सदस्यों ने स्वयं परिंडे बांधकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रीष्मकाल में पक्षियों को राहत प्रदान करना और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में सहयोग करना है। लघु उद्योग भारती आसींद इकाई की यह सेवा गतिविधि न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती है, बल्कि स्थापना दिवस को एक सार्थक एवं प्रेरणादायक दिशा भी प्रदान करती है।

