आज दिनांक 17 अगस्त 2025 को लघु उद्योग भारती इकाई आसीन्द की मासिक बैठक का आयोजन श्रीसगस माइंस एंड मिनरल्स में अध्यक्ष गोपाल सिंह चुडावत की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य भरत सेतुरिया ने जानकारी दी कि बैठक में नवीन कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया, जिसमें विजय कुमार राका को सचिव चुना गया। सभी बारह नवीन सदस्यों का ओढ़ना ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
अध्यक्ष गोपाल सिंह चुडावत ने बताया कि बदनोर इंडस्ट्रियल एरिया में स्लेट स्टोन व्यवसाय हेतु स्लरी डालने के लिए डंपयार्ड निर्माण का प्रस्ताव लिया गया। साथ ही गोपालपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में बिजली बिलों पर लगने वाले नगरीय कर को हटाने के लिए प्रार्थना पत्र देने का भी निर्णय लिया गया।
कोषाध्यक्ष दलपत कोठारी ने लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
बैठक में पदम सिंह राठौड़, गोत्तम चन्द्र बापना, मोहन सिंह चुडावत, अंकित मूंदा, आशीष बंब, प्रवीण कुमार जैन, लोकेन्द्र सिंह राठौड़, अम्बालाल कुमावत, नंदलाल रेबारी, चन्द्र प्रकाश सिगलीगर, सुनील कुमार, श्याम सुंदर शर्मा, अशोक गोखरु सहित अनेक उद्योगपति उपस्थित रहे।

