लघु उद्योग भारती इकाई कटनी के प्रतिनिधिमंडल ने जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक श्री अजय श्रीवास्तव जी से मुलाकात की तथा उन्हें स्थापना दिवस पर होने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
भाई साहब से सभी कार्यक्रमों मे समय देने की सहमति प्राप्त हुई है। महाप्रबंधक जी ने लघु उद्योग भारती के कैलेंडर की तारीफ की जिसमें एक QR Code के जरिए सरकार की सभी नीतियों को एक स्कैन में ही जाना जा सकता है।

