लघु उद्योग भारती इकाई छबड़ा के गठन का कार्यक्रम गायत्री मंदिर परिसर में प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ किया गया । जिसमें श्री प्रकाश चंद्र जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री का पुनीत सानिध्य प्राप्त हुआ । श्री प्रकाश चंद जी ने कहा कि प्राचीन काल से हमारे देश का इतिहास गौरवशाली रहा है किन्तु अंग्रेजी हुकूमत ने देशी उद्योगों को दयनीय स्थिति में ला दिया। लेकिन अब लघु उद्योगों को विकसित कर हमें उन्हें भारत माता को जगतगुरु के आसन पर आरूढ़ करना है । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रताप सिंह सिंह जी विधायक छबड़ा रहे एवं अति विशिष्ट अतिथि ताराचंद गोयल अखिल भारतीय उपाध्यक्ष वशिष्ठ अतिथि श्री योगेंद्र शर्मा प्रदेश महामंत्री एवं गोविंद राम मित्तल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रहे कार्यक्रम में छबड़ा इकाई का गठन किया गया । कार्यक्रम चितौड़ प्रान्त अध्यक्ष पवन जी गोयल एवम् प्रान्त महामंत्री प्रवीण गुप्ता के द्वारा निर्देशित किया गया lजिसमें अध्यक्ष श्री रामचंद धनोरिया महामंत्री सुरेंद्र सिंघल ,कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, उपाध्यक्ष बनवारी माहेश्वरी ,राहुल सिंघवी, मंत्री अमित गालव,रूपचंद साहू मनोनीत किए गए संगठन में 30 सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की अध्यक्ष श्री रामचंद धनोरिया ने लघु उद्योग संबंधित समस्याओं का ज्ञापन श्री प्रकाश चंद्र जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री को सौप कार्यक्रम के अंत में संगठन महामंत्री श्री सुरेंद्र सिंघल ने सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन श्री अशोक कुमार भार्गव ने किया । कार्यक्रम के अंत में स्नेह भोज का आयोजन भी किया गया ।

