लघु उद्योग भारती का उद्यम उद्यमी नव प्रेरणा कार्यक्रम सम्पन्न,
लघु उद्योग भारती इकाई जिला सागर के द्वारा उद्यम उद्यमी नव प्रेरणा कार्यक्रम का आयोजन दीपाली होटल सागर में किया गया। लघु उद्योग भारती सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बीच कार्य करने वाला एक मात्र राष्ट्रीय संगठन है, जिसका प्रतिनिधित्व भारत के सभी राज्यों में है, साथ ही 50000 से अधिक सक्रिय उद्योग इसके सदस्य है, कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन से की गई। मंच संचालन श्री अनिल जयसवाल, एवं सचिव श्री सौरभ रावत ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट एवं स्टार्टअप सेल के प्रमुख श्री जी.एल पुलतामबेकर जी ने उद्योगों में कॉस्ट अकाउंटिंग के महत्व को समझाया। विशिष्ट अतिथि श्री एन.के. सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने उद्यमियों को उद्योग में कारगर रिस्क एंड लोन मैनेजमेंट के विषय से अवगत कराया। उद्योग विभाग की जी.एम. श्रीमती मदाकिनी पांडेय के द्वारा शासन की विभिन्न स्कीम एवं सब्सिडी के लाभ एवं प्रक्रिया की जानकारी दी। भारतीय स्टेट बैंक से पधारे श्री अनुज चौधरी जी ने फाइनेंशियल मैनेजमेंट के विषय पर उद्बोधन दिया । उद्योगों के हित में जीरो इफेक्ट जीरो डिफेक्ट विषय की कार्यशाला हेतु भोपाल से आए श्री राजू दलेजा, विजन केयर के प्रतिनिधि द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। श्री अरविंद भाईजी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की एवं अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया, सचिव सौरव रावत ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष श्री अवधेश बिलैया जी, संगठन के वरिष्ठ सदस्य श्री राजेंद्र सिंह जी, श्री मनोज जैन जी, श्री पंकज जैन जी , श्री सुनील जैन जी , श्री शिवा केशरवानी जी, श्री गुलाब समैया, श्री विश्वेंद्र मिश्रा आदि उद्योग क्षेत्र के सभी उद्योगपति उपस्थित रहे।

