लघु उद्योग भारती उज्जैन महिला इकाई की कार्यकारिणी के गठन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीलम कालरा के निवास स्थान पर किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष पद एवं कार्यकारिणी में सम्मिलित किए जाने वाले सदस्यों के नामों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर प्रांत कार्य प्रभारी श्रीमती तृप्ति वैद्य जी का सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। बैठक में अध्यक्ष श्रीमती नीलम कालरा, संरक्षक श्रीमती वीरबाला कासलीवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती सीमा वैद्य, प्रांत कार्य प्रभारी श्रीमती तृप्ति वैद्य, श्रीमती रूचिका अग्रवाल एवं श्रीमती चित्रा मेहता उपस्थित रहीं।
बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने का निर्णय लिया गया, जिसके अंतर्गत अधिक से अधिक नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देने हेतु वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का भी निश्चय किया गया। यह बैठक संगठनात्मक विस्तार एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में महिला इकाई की सक्रियता का प्रतीक रही।

