लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यालय में संगठन विस्तार एवं एमएसएमई समस्याओं पर महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
आज लघु उद्योग भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष श्री दीपक अग्रवाल द्वारा विशेष दौरा किया गया। इस अवसर पर संगठन के विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई। संगठनात्मक मजबूती के तहत मथुरा से 18 एवं पीलीभीत से 10 नए सदस्य जोड़े गए, जो संगठन की जमीनी सक्रियता और उद्यमियों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
बैठक के दौरान प्रदेशभर से प्राप्त एमएसएमई से संबंधित समस्याओं पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। उद्योगों को आ रही चुनौतियों, प्रशासनिक बाधाओं और नीतिगत आवश्यकताओं को लेकर ठोस सुझाव प्रस्तुत किए गए। श्री अग्रवाल ने उपस्थित पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जिला एवं मंडल स्तर पर उद्यमियों से संवाद कर समस्याओं का संकलन करें तथा संगठन के माध्यम से उनका समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करें।
यह बैठक उत्तर प्रदेश में लघु उद्योग भारती की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने, सदस्यता विस्तार, तथा एमएसएमई क्षेत्र के हितों की रक्षा हेतु एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई।

